फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण में आएगी तेजी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जितेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Aug 2026 07:26 PM IST

गुरुग्राम। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की सचिव तथा गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड की अध्यक्ष डी. थारा ने शनिवार को गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की उच्च-स्तरीय समीक्षा की है। उनके साथ गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. चंदर शेखर खरे भी मौजूद थे। यूटिलिटी शिफ्टिंग और पुनर्स्थापन के मुद्दों पर चर्चा हुई। काम में तेजी लाने में इन मुद्दों को परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण माना गया। बिजली, सड़क संबंधी बुनियादी ढांचे और अन्य सेवाओं के स्थानांतरण पर चर्चा हुई। इस दौरान अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया है। बैठक में जीएमआरएल और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इनमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रतिनिधि भी थे। अधिकारियों ने उमंग भारद्वाज चौक और हीरो होंडा चौक जैसे प्रमुख परियोजना स्थलों का दौरा किया। उन्होंने चल रहे मेट्रो रेल कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। परियोजना टीमों ने अधिकारियों को विभिन्न घटकों, निर्माण गतिविधियों और बाधाओं की स्थिति से अवगत कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें