फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटौदी में भाजपा की तिरंगा यात्रा: शहीद स्मारक पहुंचकर किया नमन, बिमला चौधरी बोलीं- बलिदान को नमन

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 16 Aug 2026 08:11 PM IST

पटौदी की विधायक बिमला चौधरी और जिला अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने आजादी के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा सायंकाल पटौदी के रामलीला मैदान से शुरू हुई। देशभक्ति की धुन पर तिरंगा झंडा लिए भाजपा कार्यकर्ता पटौदी के शहीद स्मारक पहुंचे। वहां उन्होंने शहीदों को नमन किया और पुष्प अर्पित किए। शहीदों की याद में मोमबत्तियां भी जलाई गईं। इस दौरान देशभक्ति का माहौल रहा। बिमला चौधरी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य शहीदों को याद करना है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में ऐसी तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। चौधरी ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा उनका सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि शहीदों के त्याग से ही देशवासी राहत की सांस ले रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें