फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम नगर निगम कर्मचारियों की 11 वें दिन भी हड़ताल जारी, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 16 Aug 2026 07:26 PM IST

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की कथित वादाखिलाफी और हठधर्मिता के विरोध में नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों की हड़ताल आज 11 वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी पुराने नगर निगम कार्यालय में इकाई प्रधान बसन्त कुमार और फायर के जिला उप प्रधान जोगिंदर की संयुक्त अध्यक्षता में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांगों में सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों और फायरमैन/ड्राइवरों को पक्का करना तथा ठेका प्रथा समाप्त करना शामिल है। कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 11 अगस्त तक मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं हुए, तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। सर्व कर्मचारी सिंह ब्लॉक सचिव गुरुग्राम महेश कुमार ने भी हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपना समर्थन दिया। रविवार होने के कारण आज हड़ताल में कर्मचारियों की संख्या कुछ कम रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें