आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा कि अब नफरत की राजनीति छोड़कर रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए सड़कों पर उतरने का समय आ गया है।