फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: मंगोलिया में लोकेश ने जीता कांस्य पदक, बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हासिल की उपलब्धि

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 11 Apr 2026 10:03 PM IST

मंगोलिया के उलानबातर में आयोजित हुई एशियन बॉक्सिंग एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में फरीदाबाद के डीग गांव के लोकेश ने कोरिया के बॉक्सर को हराते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। लोकेश ने 80-85 किलोग्राम वर्ग भार में जीत हासिल की है। लोकेश ने भारतीय सेना की तरफ से इसमें भाग लिया था। वह अभी सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे है। बता दें कि 28 मार्च से अप्रैल तक चली तक चली इस प्रतियोगिता में विश्वभर के कई देशों से दिग्गज खिलाड़ियों ने भाग लिया था। लोकेश ने बताया कि 85 वर्ग किलोभार में उन्होंने कोरिया के बॉक्सर को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब लोकेश ने जिले का मान बढ़ाया है। लोकेश ने नोएडा में तीन महीने पहले आयोजित की गई 9वीं एलीट मेन एंड वूमेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें