जेसी बोस यूनिवर्सिटी में आयोजित किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आज अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं। बता दें कि प्रतियोगिता में कुल 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें फरीदाबाद के करीब 100 खिलाड़ी शामिल हैं। पहली बार पैरा खिलाड़ियों को भी किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मौका दिया गया है। कुल 18 पैरा खिलाड़ी इसमें शामिल हैं।