फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: गुरुग्राम नहर में मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 09 May 2026 09:08 PM IST

फरीदाबाद। खेड़ी पुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गुरुग्राम नहर में शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6: बजे उन्होंने नहर के पानी में एक शव को बहते हुए देखा। लोगों ने बताया कि शव काफी समय से पानी में होने के कारण बुरी तरह फूल चुका था। अवस्था इतनी खराब थी कि मृतका का चेहरा पहचान पाना लगभग नामुमकिन लग रहा था। स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना खेड़ी पुल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल (बीके अस्पताल) भेज दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें