फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी में पहुंची आईएमटी की न्यूट्रीमेड कंपनी के उत्पाद पूरे भारत सहित 22 अन्य देशों में भेजे जा रहे हैं। इनमें यूएई, बांग्लादेश, नेपाल, नाइजीरिया, सूडान, दक्षिण अफ्रीका और ओमान जैसे देश शामिल हैं। कंपनी सीईओ टीएन तिवारी ने बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण निर्यात में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों के ऑर्डर के लिए माल ट्रकों में रखा हुआ है, पर सीजफायर के बावजूद कई देशों में अभी निर्यात नहीं हो पा रहा है।