फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में धार्मिक चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, स्टेट हाईवे जामकर हनुमान चालीसा का किया पाठ

Digvijay Singh Updated Wed, 10 Dec 2025 10:16 PM IST

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज बुधवार को फिर से बवाल हो गया है। कवर्धा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव में धार्मिक चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्ष में विवाद हुआ है। विवाद के बाद एक पक्ष ने स्टेट हाईवे में चक्काजाम कर दिया है व मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे। इस चक्काजाम के कारण से दोपहर 12 बजे से लेकर अब तक कवर्धा से राजनांदगांव सड़क बंद है। हालांकि, पुलिस ने इस मार्ग को डायवर्ट कर दिया है, जिससे छोटे-छोटे वाहन आना जाना कर रहे है। बड़े वाहनों का आना-जाना बंद हो गया है। कवर्धा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव में बीते कुछ माह से एक पक्ष द्वारा सरकारी भूमि पर धार्मिक चबूतरा निर्माण किया जा रहा है। इसका विरोध गांव के दूसरे पक्ष द्वारा किया जा रहा है। दूसरे पक्ष का कहना है कि इस जमीन पर सरकारी स्कूल है। इसका उपयोग स्कूल के लिए होना चाहिए। इस बीच यहां पर धार्मिक चबूतरा निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाने के बाद विवाद की स्थिति बन गई। स्टेट हाईवे में आकर चक्काजाम कर दिए है। मौके पर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समझाइश का दौर जारी है। इसके अलावा गांव में व चक्काजाम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें