फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भीकमपुरी में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Sat, 22 Aug 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। भीकमपुरी गांव में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

दो दिन पहले बेरिया दौलत के लालपुरी में तीन तेंदुए दिखाई दिए थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। शुक्रवार को भीकमपुरी में आबादी के समीप एक खेत में ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा। आबादी के समीप तेंदुआ दिखनेे के बाद ग्रामीणों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी। लोग बच्चों को स्कूल तक छोड़कर आए। चारा लेने के लिए भी समूह बनाकर गए। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन जंगल से तेंदुए, हाथी सहित अन्य जानवर आबादी क्षेत्र की तरफ रूख कर रहे है। इससे खतरा बढ़ता जा रहा है। बरहैनी के रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए दिखने की सूचना के बाद विभाग की टीम को गश्त बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें