फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कूड़ा वाहनों के साथ भ्रमण कर दिया स्वच्छता का संदेश

Fri, 19 Dec 2025 02:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए मेयर व नगर आयुक्त ने कूड़ा वाहनों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। शहरवासियों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अभियान के दौरान मेयर शंभू पासवान और नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने कूड़ा संग्रहण वाहनों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। मेयर शंभू पासवान ने कहा कि ऋषिकेश न केवल एक शहर है, बल्कि योग और आध्यात्म की वैश्विक राजधानी है। इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर वासियों से मुख्य रूप से कूड़े का पृथक्करण, कूड़ा फेंकते समय नीले और हरे डस्टबिन का प्रयोग, गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके ही निगम की कूड़ा संग्रहण वाहनों को देने, सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करने, शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह बंद करने, खरीदारी के लिए कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करने, दीवारों और सड़कों की सुंदरता बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने की अपील भी की। इस दौरान सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, रोहित राम, अमरजीत धीमान, अमन पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें