क्रैश बैरियर से टकराकर क्षतिग्रस्त कार को देखते पुलिस के जवान: जागरूक पाठक
जौलीग्रांट। एयरपोर्ट-थानो मुख्य मार्ग पर 55 नंबर वन चौकी से करीब तीन सौ मीटर दूर एक डॉक्टर की सफेद रंग की कार क्रैश बैरियर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो डॉक्टर घायल हो गए। दोनों थानो की तरफ से जौलीग्रांट की तरफ जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सभी छह एयरबैग खुल गए। गनीमत रही कि कार क्रैश बैरियर तोड़कर आगे जंगल में नीचे नहीं गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसा बुधवार देर रात को हुआ, लेकिन पुलिस को सुबह जानकारी मिली। कार का नंबर यूपी का था। पुलिस ने वाहन के मालिक का पता निकाला। इसके बाद पता चला कि कार में एक निजी अस्पताल के दो डॉक्टर सवार थे। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि डॉक्टर से संपर्क कर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार को हटवा दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि कार के सामने जानवर आने से हादसा हुआ है। संवाद