फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Memorandum submitted to DM and DFO for opening a canteen

Rishikesh News: कैंटीन खोलने के लिए डीएम, डीएफओ को दिया ज्ञापन

Tue, 25 Aug 2026 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 25 Aug 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to DM and DFO for opening a canteen
कैंटीन खोलने के लिए डीएम, डीएफओ को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश। ऋषिकेश में केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (केपीकेबी) कैंटीन के एक्सटेंशन काउंटर खोलने की मांग के लिए पूर्व सशस्त्र पुलिस बल की ओर से देहरादून के डीएम डॉ.आशीष चौहान को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) कार्मिक संगठन की ऋषिकेश शाखा के अध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी (सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट, सीआरपीएफ) की ओर से ऋषिकेश क्षेत्र में एक नया केपीकेबी सीपीसी कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर खोलने की मांग गई। इसके अलावा एसडीएम ऋषिकेश के माध्यम से डीएम देहरादून और सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग को ज्ञापन दिया गया। इसके अलावा रेंजर ऋषिकेश के माध्यम से डीएफओ देहरादून ज्ञापन भेजा गया। नेगी ने कहा कि प्रस्तावित केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर (ग्रॉसरी एवं लीकर) का संचालन 8वीं बटालियन आईटीबीपी की ओर से किया जाएगा। उन्होनें राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से एम्स के पास, आईडीपीएल परिसर में खाली मकान या टीएचडीसी, एआरटीओ कार्यालय के समीप भूमि या भवन आवंटन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed