पिथौरागढ़। जनपद में पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के 22 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भर्ती के लिए केवल जनपद पिथौरागढ़ के स्थायी निवासी पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों में अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पद सम्मिलित हैं। अभ्यर्थी 10 जून से 30 जून तक कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।