फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Accident: पंचाचूली दर्शन से लौटते समय जीप पर गिरे बोल्डर, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल

Fri, 12 Jun 2026 02:43 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, धारचूला

सार

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क पर पंगबावे के पास पंचाचूली के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की जीप पर पहाड़ी दरकने से बोल्डर गिर गए, जिससे जीप चालक और एक यात्री की मौत हो गई।
Register For Event
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क पर पंगबावे के पास पंचाचूली के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की जीप पर पहाड़ी दरकने से बोल्डर गिर गए। घटना में जीप चालक और उसमें सवार एक यात्री की वहीं पर मौत हो गई। जीप में चालक सहित पांच लोग सवार थे। तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बमुश्किल बोल्डर और मलबे से निकालकर धारचूला सीएचसी लाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान यात्रा मार्ग भी बाधित रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद बीआरओ और प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें