फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर 21 एलटी शिक्षक होंगे बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल में शिक्षा विभाग ने लंबे समय से अनुपस्थित 21 एलटी शिक्षकों को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने इन शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के लिए आरोप पत्र जारी कर इन्हें 27 दिसंबर तक अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है। कहा गया कि पक्ष प्रस्तुत नहीं करने पर इनकी सेवा समाप्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल ने बताया कि गढ़वाल मंडल में 21 शिक्षकों के लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर उन्हें पिछले साल दिसंबर माह में निलंबित किया गया था। उसके बाद भी ये शिक्षक उपस्थित नहीं हुए। इसको देखते हुए अब विभाग ने इनकी सेवा समाप्त करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी 21 शिक्षकों को आरोप पत्र निर्गत किए गए हैं। इन्हें 27 दिसंबर तक मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। 27 दिसंबर तक इन शिक्षकों के अपना पक्ष नहीं रखने पर इनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। इन शिक्षकों में टिहरी जिले के सर्वाधिक नौ, देहरादून के पांच, पौड़ी के चार, उत्तरकाशी के दो और चमोली जनपद का एक शिक्षक शामिल है।
विज्ञापन


इन शिक्षकों को दिया गया आरोप पत्र
टिहरी जिला-
शिखा उनियाल- जीआईसी विनकखाल
दिनेश बर्त्वाल - जीआईसी कंडियाल गांव
पूजा सैनी- जीआइसी पलेठी
हेमलता कटियार- जीआईसी कोटी अगुंडा
अभिलाषा चौधरी - जीआइसी उप्पू थौलधार
आशा धस्माना - राजकीय कन्या हाईस्कूल मलेथा
जीतेंद्र कुमार - जीआइसी कटखेत नगुण
रश्मि गैरोला- जीआईसी हिंडोलाखाल
आराधना नेगी- जीआईसी हिंडोलाखाल
पौड़ी जिला
प्रवीण कुमार- जीआईसी शंकरपुर
शिप्रा पंत- राजकीय कन्या हाईस्कूल डुंगरी
सुरेश कुमार आर्य - जीआईसी खिरेरी खाल
सुबोध - जीआईसी मासौं
उत्तरकाशी जनपद-
वंदना राय- राजकीय हाईस्कूल ठडियार
सत्यपाल सिंह - जीआईसी गडोली के सत्यपाल सिंह
देहरादून जनपद-
दिशा नेगी- राजकीय हाईस्कूल समाल्टा
निधि बत्रा - राजकीय हाईस्कूल दसऊ की निधि बत्रा,
पूनम नैथानी - जीआईसी त्यूणी
पुष्कर गौड़- जीआईसी हटाल
वीरेंद्र शर्मा - जीआईसी डाकपत्थर
चमोली जनपद-
दुष्यंत- राजकीय हाईस्कूल जखोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें