कोटद्वार। दुगड्डा के बीडीओ के तबादले की एक सूत्री मांग को लेकर शनिवार से ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कोटद्वार तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कहा कि जब तक बीडीओ सुमन राणा का तबादला नहीं होता, तब तक ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य हर बैठक का बहिष्कार करेंगे। कहा कि कोटद्वार तहसील के साथ ही जल्द प्रधान और बीडीसी पौड़ी जिला मुख्यालय पर भी धरना-प्रदर्शन करेंगे।
खंड विकास अधिकारी सुमन राणा को हटाने के लिए 24 जुलाई से दुगड्डा विकासखंड मुख्यालय में चल रहा आंदोलन शनिवार से कोटद्वार तहसील मुख्यालय में शिफ्ट हो गया है। शनिवार को ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों के साथ कई संगठनों से जुड़े ग्रामीणों ने बीडीओ की कार्यशैली को गलत बताया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुरेश रावत ने कहा कि संबंधित अधिकारी द्वारा कुछ महिला समूहों को अपने पक्ष में लाया जा रहा है। यदि वह सही हैं तो उन्हें ऐसा करने की क्या जरुरत पड़ रही है। कहा कि द्वारीखाल और रिखणीखाल विकासखंडों में भी बीडीसी की कार्यशैली का जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया था।
तहसील में धरना-प्रदर्शन करने वालों में सुमन रावत, ज्योति रावत, जीना देवी, विमला देवी, सुुनीता डबराल, कविता देवी, गुड्डी देवी, मधु देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष झंडीचौड़ रामेश्वरी देवी, कृष्णा बहुगुणा, वीरेंद्र पाल, लोकपाल सिंह रावत, अरविंद वर्मा, पूरण चंद्र, कृष्ण चंद्र, विजयराम आर्य, कीरत सिंह नेगी, विनोद नेेगी, महेंद्र सिंह, विनोद सिंह, हेमचंद्र सिंह पंवार, बीडीसी सदस्य विनोद नेगी, कमल सिंह नेगी आदि शामिल थे।
.