फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार की बेटी एल्विन रौक्सी एआरटीओ पद पर चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार की बेटी एल्विन रौक्सी का एआरटीओ पद पर चयन हुआ है। वर्तमान में एल्विन रुड़की केनरा बैंक में आफिसर है। रौक्सी ने पहले प्रयास में ही उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा-2012 उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

कोटद्वार के हरसिंगपुर स्थित ग्रीनवैली कॉलोनी निवासी एल्विन रौक्सी के पिता शीश राम सिंह उत्तराखंड पेयजल निगम रुद्रपुर में अधिशासी अभियंता हैं। मां कुसुमलता शिक्षिका है। तीन भाई बहनों में बड़ी एल्विन रौक्सी का चयन वर्ष 2015 में बैंक आफिसर पद पर हुआ था। पहली तैनाती देहरादून में हुई। इसके बाद रुड़की ट्रांसफर हो गया। एल्विन की इंटर तक की शिक्षा कोटद्वार के सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल से हुई। वह बताती हैं कि बैंक में कामकाज के बाद जो समय मिलता था, उसमें पढ़ाई जारी रखी। पहले प्रयास में सेल्फ स्टडी के बूते ही वह मेरिट में आ गई। शुरू से ही वह प्रशासनिक सेवाओं में जाने की इच्छुक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें