फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में जिला निर्माण की घोषणा खोखली निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार बार एसोसिएशन ने कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को यहां तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि मौजूदा विधायक की तीन माह के अंदर जिला निर्माण की घोषणा खोखली साबित हो रही है। बार सदस्यों ने कहा कि जनसहयोग से जिला निर्माण का आंदोलन तेज किया जाएगा। जिला न बनने कोटद्वार और आसपास की जनता को छोटे कार्यों के लिए भी 106 किमी दूर पौड़ी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। शनिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार, क्षेत्रीय विधायक और मंत्री कोटद्वार जिले के नाम पर क्षेत्रीय जनता के साथ छलावा कर रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक ने चुनाव से पूर्व तीन माह के अंदर जिला बनाने की बात कही थी, लेकिन विधायक बनने के बाद जिला निर्माण का मुद्दा ठंडे बस्ते में चला गया है। धरना-प्रदर्शन में सहसचिव इंद्रेश भाटिया, कोषाध्यक्ष शोभा बहुगुणा, पूर्व अध्यक्ष पंकज भट्ट, अरुण भट्ट, राजविमल रावत, मुकेश कपटियाल, अरविंद वर्मा, प्रमोद राणा, हेमेंद्र नौटियाल, ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, सुनील सिंह नेगी, विनोद कुमार भट्ट, हरेंद्र सिंह नेगी, बहादुरलाल, बृजमोहन नैथानी, नीलम रावत, किशोरीलाल, ध्यान सिंह नेगी, श्रद्धानंद, विक्रम सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें