फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अलग-अलग जगहों से तमंचों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सार

हरिद्वार में श्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचे और बिना कागजों की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
Register For Event
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार। श्यामपुर थाना में अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने तमंचे लेकर घूम रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। एक के पास से बिना कागजों की बाइक भी बरामद की गई। एक युवक की हाल ही में तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार रात पुलिस कांगड़ी-चंडी चौकी मार्ग पर गश्त कर रही थी। तभी माइनिंग चेक पोस्ट के पास एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता मिला। शक होने पर उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम राज उर्फ नरदेव निवासी ग्राम चंदौसी थाना फतेहगढ़ जिला संभल हाल माही रेस्टोरेंट, ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर बताया। उसके मोबाइल से तमंचे के साथ खींची गई कई तस्वीरें भी मिली। उसने तमंचे के साथ रील भी बनाई थी।

वहीं हाईवे पर एक बिना हेलमेट बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। युवक ने बाइक भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी पहचान सुमित निवासी इक्कड़ कलां, थाना पथरी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा मिला। बाइक के कागज भी उसके पास नहीं। पूछताछ में उसने कबूला कि वह जन्मदिन की पार्टी में अपने दोस्तों के साथ आया था और सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें