{"_id":"6a8bee80bcb507d8170cfc82","slug":"last-sawan-somwar-2026-haridwar-bilkeshwar-mahadev-temple-devotees-queue-up-for-shiv-abhishek-shivalay-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Last Sawan Somwar: हरिद्वार बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Last Sawan Somwar: हरिद्वार बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
Mon, 24 Aug 2026 12:47 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:47 PM IST
हरिद्वार के बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
सावन सोमवार: हरिद्वार में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सावन के अंतिम सोमवार पर आज हरिद्वार के प्राचीन बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
आज का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। शास्त्रों में भी सावन सोमवार के व्रत और पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि, सावन के दौरान पूजा-पाठ, दान और पुण्य कार्य करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। वहीं, सच्चे मन और श्रद्धा से शिवलिंग पर अर्पित किया गया जल भी महादेव को प्रिय माना जाता है।
विज्ञापन
बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कई भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के दर्शन और अभिषेक को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand BJP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता, वंदे मातरम सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घेरा
बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर हरिद्वार के प्राचीन शिव मंदिरों में शामिल है। सावन के दौरान यहां भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सोमवार को भी मंदिर में भक्तों की भीड़ रही और दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।