पथरी। पुलिस ने अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस व दो खोखा के साथ एक युवक को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक यशवीर सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ पथरी क्षेत्र में बुक्कनपुर से लक्सर जाने वाली सड़क से टिगरी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मिलन निवासी बुक्कनपुर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।