फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बाबा पर जानलेवा हमले की मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। बीते दिनों बाबा पर जानलेवा हमले करने के मामले में वांछित चल रही मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मनोहर भंडारी के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी ईशा चौहान को उसके निवास स्थान बाबा की वाणी ईशा ट्रस्ट निकट बालाजी धाम गाजीवाला से हिरासत में लिया। आरोपी मूल निवासी गुरुग्राम हरियाणा की है। थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि पकड़ी गई महिला आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें