फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: डीएम ने जनता दरबार में किया 35 समस्याओं का मौके पर ही समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

- जनसुनवाई में पहुंचीं में 80 समस्याएं, शेष के दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। डीएम मयूर दीक्षित की ओर से जनता दरबार में 35 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया। शेष का अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कहा, लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई (जनता दरबार) में लोगों की ओर से 80 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें शिकायत कर्ता विकास कुमार निवासी ग्राम हबीबपुर कुड़ी लक्सर ने मारपीट और जान से मारने की धमकियों व आपराधिक गतिविधियों संबंधित शिकायत दर्ज करवाई। सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम खुब्बनपुर लतीफपुर परगना व तहसील भगवानपुर ने बताया कि सचल दल इकाई भगवानपुर की ओर से बढ़ाया हुआ किराया नहीं मिल रहा है। कामिनी रानी निवासी रामलीला ग्राउंड ज्वालापुर ने राजस्व विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायत दर्ज करवाई। आदेश सैनी सम्राट प्रदेश महासचिव ने जिले में ओवरलोडिंग अवैध वाहनों एवं मांझे से हो रहे हादसों के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। बबली सैनी निवासी ग्राम व पोस्ट धनौरी जमीन पर कब्जे की शिकायत की। भूपेंद्र कुमार ने वार्ड नंबर-7 में सरकारी नाले पर अवैध स्लिप डालने का आरोप लगाया। महावीर प्रसाद निवासी गमदास काॅलोनी हरिद्वार ने अपने पुत्र के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता की ओर से जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही हैं, उन समस्याओं को त्वरित व समयबद्धता के साथ निराकरण करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेश सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएम हेल्प लाइन पर 523 शिकायत लंबित
- सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन समस्याओं का निराकरण 36 दिनों के भीतर नहीं किया गया है, वह विभाग शिकायतों का निस्तारण शीघ्र करें। इसमें किसी भी तरह से कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि संबंधित शिकायतकर्ता से शिकायत के संबंध में उनसे दूरभाष से भी वार्ता करते हुए उनकी शिकायतों का निस्तारण करें। मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि एल-01 पर विभिन्न विभागों से संबंधित 438 शिकायतें और एल-02 पर 85 शिकायतें निस्तारण के लिए लंबित है। इससे सीएम हेल्पलाइन पर 523 शिकायतें लंबित मिलीं। इन्हें निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें