हरिद्वार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से जिला हरिद्वार सीनियर क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह से प्रारंभ किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज कुमार व सचिव इंद्र मोहन बड़थवाल ने बताया कि जिला हरिद्वार के इच्छुक रजिस्टर्ड क्लब व अकादमी जो जिला सीनियर क्रिकेट लीग में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे अपने खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन फार्म हरिद्वार जोन समन्वयक धर्मवीर सिंह के प्रतिनिधि मोहित कुमार मोबाइल नंबर- 7060337564 पुराना रानीपुर मोड़ हरिद्वार से प्राप्त कर व उसे काले पैन से भरकर व आवश्यक दस्तावेज के साथ संलग्न कर 3 दिसंबर 2025 तक अवश्य जमा करा दें। संवाद