द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वाराहाट का त्रिवार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का सफल आयोजन हुआ। इसमें शिक्षा के सर्वांगीण विकास, नई शिक्षा नीति और शिक्षण में नवाचारों पर विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि नारायण रावत, प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा, जिलाध्यक्ष पंकज पांडे, जिला महामंत्री पुष्कर कुंवर, पूर्व जिला महामंत्री युगल मठपाल और ब्लॉक अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने दीप जलाकर किया।
इस अवसर पर द्राराहाट इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर दीपक पांडेय अध्यक्ष, नरेंद्र बोरा मंत्री, चंदन बोरा कोषाध्यक्ष, जगदीश चंद्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हेमा कोहली को वरिष्ठ संयुक्त मंत्री निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को जिला अध्यक्ष पंकज पांडे ने शपथ दिलाई। चुनाव जिलाध्यक्ष पंकज पांडे, जिला कोषाध्यक्ष अमित शर्मा और चुनाव पर्यवेक्षक दीनबंधु उपाध्याय की देखरेख में हुआ। प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा ने संगठन की छह माह में हुई उपलब्धियों और निदेशालय से जारी विभिन्न शासनादेशों की जानकारी दी। यहां गिरधर राणा, पंकज पंत, दीपक पांडेय, नीता पंत नेे विचार रखे।