गोपेश्वर। अंकिता हत्याकांड के मामले में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के तिराहे पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंकिता हत्याकांड की गहराई से जांच करने की मांग उठाई गई। कहा कि अंकिता हत्याकांड में भाजपा नेता का नाम उजागर हो रहा है, मगर इस पर पर्दा डालने का काम किया जा रहा है। राज्य की पुलिस अपराध और अपराधियों को संरक्षण दे रही है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य प्रमोद बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, ओमप्रकाश नेगी, गिरीश आर्य, संदीप झिंक्वाण, अरुणा डंडवासी, मनमोहन ओली, मुकुल बिष्ट, प्रदीप नेगी, योगेंद्र बर्त्वाल, एमएल खनेड़ा, भक्त दर्शन बिष्ट, उमेश सती, महिपाल सिंह रावत, रविंद्र बर्त्वाल, दर्शन लाल आदि मौजूद रहे। संवाद