फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आधुनिक खेती के बारे में किया जागरूक

Wed, 24 Jun 2026 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जिलासू। कृषि, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम के वैज्ञानिकों ने तहसील मुख्यालय पर जागरूकता बैठक आयोजित की। बैठक में आधुनिक खेती, प्राकृतिक कृषि, फसल सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक में प्रधान सोहन लाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में मिलने वाली जानकारी कृषि एवं कृषकों के लिए लाभदायी होती है। गृह विज्ञान विशेषज्ञ दीप्ति कोठारी ने पोषण और खाद्य सुरक्षा का महत्व बताया। पौध संरक्षण विशेषज्ञ हिना कौसर ने फसल रोगों की रोकथाम, पशुपालन विभाग की अनीता बिष्ट ने खेती और जैविक खाद के लाभ, कृषि विभाग के ताजबर सिंह ने हरित क्रांति, उद्यान विभाग के कुलदीप सिंह सजवाण ने पॉलीहाउस के बारे में बताया। बैठक का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना था। कार्यक्रम में पुष्कर सिंह, पुष्पा मैठाणी, मेघा तिवाड़ी, मदन लाल सहित कई किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें