फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदहाल धर्मशाला के पुनर्निर्माण की मांग

Wed, 24 Jun 2026 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। गौचर नगर पालिका ने तीन दशक से बदहाल पड़े बाबा काली कमली धर्मशाला का पुनर्निर्माण करने का प्रस्ताव दिया है। पालिका ने इसके लिए बाबा काली कमली संस्था को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। यह आश्रम बदरीनाथ हाईवे पर गौचर के मुख्य बाजार में स्थित है और लंबे समय से अनुपयोगी पड़ा है। नगर पालिका के अनुसार संस्था स्वयं भवन का जीर्णोद्धार करे। यदि संस्था ऐसा करने में असमर्थ है तो पालिका स्वयं इसे संवारने का काम करेगी।
विज्ञापन

ब्रिटिश काल में बना यह दो मंजिला भवन कभी चारधाम यात्रियों के लिए विश्राम स्थल था। यहां करीब बीस से अधिक कमरे हैं जो रखरखाव के अभाव में जर्जर हो गए हैं। वर्तमान में यह बदहाल पड़ा है जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने कहा कि पालिका नगर में बढ़ते यातायात और पार्किंग की समस्या को देखते हुए इसका पुनर्निर्माण करना चाहती है। नेगी ने संस्था से जल्द निर्णय या सहमति पत्र देने का आग्रह किया है। वहीं पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रदीप चौहान ने भी धर्मशाला के पुनर्निर्माण का समर्थन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें