फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से 64 परिवार बिछुड़ने को मजबूर

Tue, 17 Dec 2013 05:48 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। उच्च हिमालय के कुंवारी गांव में तकरीबन पांच दशक से साथ-साथ रहे 64 परिवारों को आपदा ने अलग-अलग रहने को विवश कर दिया है। कुंवारी गांव का विस्थापन अब वहां के तीन अलग-अलग तोकों में होगा।
विज्ञापन

सैकड़ों साल पुराने कुंवारी गांव में 64 परिवार रहते हैं। जून में आपदा के बाद से इस गांव का अस्तित्व खतरे में है। गांव के पीछे से बड़े पैमाने पर जमीन धंस रही है। कई घरों में दरारें आ गई हैं, मकान जमीदोज होने के कगार पर हैं। वहां के लोग जून से जंगल के पास तंबुओं में रह रहे हैं। इस गांव को विस्थापित करने के लिए भूगर्भीय जांच कराई गई। कपकोट के तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया ने बताया कि 40 परिवारों को वहां के नीन्या तोक में, 13 को बैंगुनी में और 11 परिवारों को चौंरा डिप नामक स्थान पर बसाने की योजना है। कुंवारी के इन परिवारों को फेब्रिक हटें उपलब्ध कराने की योजना थी। जिलाधिकारी बीएस मनराल ने बताया कि ग्रामीणों ने फेब्रिक की तैयार हटें लेने के बजाए नकद राशि देने की मांग की है। प्रत्येक हट के लिए पांच लाख की राशि शासन से मंजूर है। चयनित स्थलों पर ग्रामीण अब स्वयं अपनी सुविधा के मुताबिक मकान बनाएंगे, लेकिन शासन के मानकों के अनुसार इन मकानों में सीमेंट के लिंटर और स्लैब आदि नहीं होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें