फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दन्या का ऐतिहासिक सैम मंदिर जल्द अपने मूल स्वरूप में लौटेगा

Mon, 30 Mar 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दन्या के ऐतिहासिक सैम मंदिर को सहेजने की कवायद तेज हो गई है। सिंचाई विभाग एक करोड़ 84 लाख रुपये से मंदिर को सहेजकर उसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगा। योजना के अस्तित्व में आने से यहां पर्यटन कारोबार को नए पंख लगेगे।
विज्ञापन


जिलामुख्याल से 50 किमी दूर दन्या स्थित प्राचीन सैम मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। सिंचाई विभाग जल्द मंदिर का संरक्षण कर इसे इसके मूल स्वरूप में लौटाएगा। मंदिर को संरक्षित करने के लिए शासन से सिंचाई विभाग को 1.84 लाख रुपये का बजट भी अवमुक्त हो गया है। विभाग मूल मंदिर सहित तीन छोटे मंदिर का संरक्षण कर इन्हें इनके वास्तविक रूप में लौटाएगा। यहां पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार होगा तो मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान मिलेगी।
-
रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

- मंदिर धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा तो यहां पर्यटकों को संख्या में इजाफा होगा। इससे क्षेत्र के युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। युवा पूजा सामग्री की दुकानें, होम स्टे, रेस्टोरेंट आदि व्यवसाय का संचालन कर स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे। इस क्षेत्र से पलायन भी रोक लगेगी।
विज्ञापन

- मंदिर को संरक्षित करने के लिए शासन से बजट अवमुक्त हो चुका है। निर्माण कार्य के लिए टैंडर प्रकिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द मंदिर के सरंक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा
विज्ञापन


विशाल प्रसाद, एई, सिंचाई उपखंड दन्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें