फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मंत्री जी.... दिवाली की ये कैसी सैगात, घर बैठने को हो गए मजबूर

Thu, 16 Oct 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में एलटी शिक्षकों की नियुक्ति के बाद कई अतिथि शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन देकर कहा कि मंत्री जी दिवाली पर यह कैसी सौगात। उन्होंने अतिथि शिक्षकों को मूल विद्यालयों में ही तैनात रखने की मांग की। बुधवार को नुमाइश खेत मैदान में पहुंचे शिक्षा मंत्री रावत से मिलने पहुंचे अतिथि शिक्षकों ने उन्हें दिए ज्ञापन में कहा कि जिले में एलटी शिक्षकों की नियुक्ति से कई अतिथि शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। दीपावली में लोग खुशियां मना रहे हैं। अतिथि शिक्षकों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। अब सरकार शिक्षकों का समायोजन अन्य स्कूलों में करने की बात कर रही है जिससे अतिथि शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से मूल विद्यालयों में तैनाती यथावत रखने की मांग की है। इस मौके पर अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेश टम्टा, महिला उपाध्यक्ष उमा नेगी, संरक्षक किशन सिंह नेगी, आशा बुटौला, कन्हैया वर्मा, विनोद कर्नाटक, नेहा कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें