फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षक को निकाला नहीं जाएगा : धन सिंह

Thu, 16 Oct 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइश खेत मैदान में आयोजित सहकारिता मेले में स्टॉलों का निरीक्षण करते कैबिनैट मंत्
विज्ञापन
बागेश्वर।
विज्ञापन

शिक्षा, स्वास्थ्य और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सरकार को जरूरत है। जिन विद्यालयों में एलटी शिक्षक की तैनाती की जाएगी वहां कार्यरत अतिथि शिक्षकों को 15 दिन के भीतर अन्यत्र समायोजित कर दिया जाएगा। किसी भी अतिथि शिक्षक को नौकरी से निकाला नहीं जाएगा।
नुमाइश खेत मैदान में सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित सहकारिता मेले के तीसरे दिन बुधवार को मंत्री डॉ. रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया है। सहकारिता मेले का मकसद हर ब्लाॅक के एक उत्पाद को वैश्विक स्तर पर ले जाना है। जिले में काफलीगैर इंटर कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू होगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कपकोट उप जिला चिकित्सालय 30 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए आगामी 45 दिनों के भीतर 20 और चिकित्सक भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे रही है स्वरोजगार करने वाले लोगों को सहकारिता की तरफ से जीरो प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में वीर माधो सिंह भंडारी के नाम से राज्य के सभी ब्लाॅकों में सामूहिक खेती की जाएगी। जिसके लिए किसानों की 400 नाली भूमि शेयर पर ली जाएगी। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, सीडीओ आरसी तिवारी आदि मौजूद रहे।
सरकार की उपलब्धियां तो गिनाईं, अव्यवस्थाओं पर जवाब देने से बचे मंत्री

बागेश्वर। सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने सरकार की उपलब्धियां तो गिनाईं, लेकिन जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली को लेकर जब उनसे सवाल पूछे गए तो वह उनसे बचकर निकल गए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सहकारी मेले की जानकारी दी। जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर जब उनसे सवाल पूछे तो वह किनारे से बचकर निकल गए। भीड़ में मौजूद लोगों ने मंत्री से जिला अस्पताल के निरीक्षण का आग्रह किया, लेकिन मंत्री डॉ. रावत समय की कमी बताकर बच निकले।
विज्ञापन

24 किसानों को वितरित किया 24 लाख का ऋण
सहकारिता मेले में प्रतिभाग करने पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ. रावत ने 24 काश्तकारों को 24 लाख का ब्याज रहित ऋण और चार एमपैक्सों ऐठाण, दोफाड़, कांडा और छानी खांखर को माइक्रो एटीएम वितरित किए। इसके साथ ही केशवानंद जोशी की पुस्तक शकुंतला नाटक का विमोचन किया। उन्होंने मेला स्थल पर लगे विभिन्न विभागों और महिला समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें