फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: तेज आंधी में टूटे 300 से अधिक खंभे-पेड़, बिजली व्यवस्था ध्वस्त; घरों के छप्पर-शेड भी उड़े

Wed, 13 May 2026 09:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में बुधवार शाम आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। रॉबर्ट्सगंज और पिपरी क्षेत्र में 300 से अधिक बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। कई इलाकों में आवागमन बाधित रहा और मकानों व वाहनों को नुकसान पहुंचा। बिजली निगम ने रात में मरम्मत कार्य शुरू कराया, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
Register For Event
विज्ञापन
राबट्सगंज में आंधी तूफान में गिरा पुलिस का ब्रेकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Weather News: सोनभद्र जिले में बुधवार की शाम छह बजे के बाद आई तेजी आंधी ने काफी तबाही मचाई। विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज और पिपरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर करीब 300 से अधिक खंभे और पेड़ टूटकर गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। 

विज्ञापन




रात में बिजली निगम की तरफ से पेट्रोलिंग कराते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। हालांकि देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सका था। जगह-जगह मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। इससे जाम में फंसे लोग बेहाल रहे। चुर्क में छत की दीवार ढहने से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.2 और न्यूनतम पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसके मुकाबले मंगलवार को अधिकतम पारा 39.4 और न्यूनतम पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। 

इस तरह बीते 24 घंटे में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों का हाल बेहाल रहा। शाम को साढ़े पांच बजे के बाद अचानक मौसम परिवर्तन हुआ। छह बजे के बाद चले तेज आंधी में घरों के छप्पर,टीनशेड उड़ गए। रॉबर्ट्सगंज विद्युत वितरण क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज नगर के हाइडिल कालोनी, भटौलिया, बिजरी, चुर्क, मुसही, लोढ़ी, सलखन समेत अन्य स्थानों पर पेड़ के साथ ही बिजली के खंभे और तार गिरे हैं। 

चुर्क निवासी दिलीप श्रीवास्तव की दीवार गिरने से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पड़ोसी की दीवार गिरने से उनकी पानी की टंकी भी टूट गई। अकेले रॉबर्ट्सगंज विद्युत वितरण क्षेत्र में 300 से अधिक खंभे और पेड़ जमीदोंज हुए हैं, इससे बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। 

केकराही, बुधवार की शाम को क्षेत्र में आई तेज आंधी की वजह से पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाली सभी आठ फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे क्षेत्र में देर शाम बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सका। देर शाम सात बजे के बाद दक्षिणांचल में चली तेज आंधी से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई। कोन क्षेत्र में तेज आंधी की वजह से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इससे क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हो गई। 

विद्युत वितरण क्षेत्र पिपरी में भी आंधी ने खूब तबाही मचाई है। बभनी, म्योरपुर, दुद्धी क्षेत्र में बिजली के खंभे जमीदोंज होने से आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली निगम के अधिकारियों की मानें तो जिले भर में करीब 300 से अधिक स्थानों पर बिजल के खंभे टूटकर गिरे हैं। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिरने से बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को आई तेज आंधी में अकेले रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में 500 से अधिक बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। हाइडिल मैदान, लोढ़ी, मुसही, चुर्क, बिजरी, बढ़ौली, सलखन और भटौलिया क्षेत्र में सर्वाधित क्षति हुई है। पेट्रोलिंग कराई जा रही है, मरम्मत कार्य कराते हुए आपूर्ति बहाल की जाएगी। - धर्मेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी रॉबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें