फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उपराज्यपाल पर टिप्पणी, सपा विधायक पर भड़के भाजपा नेता; कहा- आप लोगों की तरह परिवारवाद नहीं करते हम

Wed, 13 May 2026 09:04 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

UP News: गाजीपुर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं ने सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह द्वारा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर की गई टिप्पणी की निंदा की। भाजपा जिला महामंत्री विष्णु सिंह ने इसे सपा की “घटिया राजनीति” बताते हुए कहा कि जनता ऐसे नेताओं को जवाब देगी।
Register For Event
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता के दाैरान भाजपा नेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghazipur News: गाजीपुर शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री विष्णु सिंह ने कहा कि जमानिया से सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह द्वारा मनोज सिन्हा पर की गई टिप्पणी उनकी “घटिया सोच और राजनीति” को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर अभद्र टिप्पणी कर सपा नेता केवल चर्चा में बने रहने और अपनी राजनीतिक टीआरपी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

विष्णु सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद ने भी इसी तरह की टिप्पणी की थी और अब ओमप्रकाश सिंह का बयान सपा की मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी और समय आने पर उचित जवाब देगी

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारवाद का लगाया आरोप

भाजपा जिला महामंत्री ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यटन मंत्री रहते हुए उनके कार्यकाल में सात करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था, जिसकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि “कमीशनबाजी और ठेका प्रबंधन की राजनीति करने वाले लोग अब मनोज सिन्हा जैसे विकास पुरुष पर जातिगत टिप्पणी कर रहे हैं, जिसे भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।”

उन्होंने दावा किया कि मनोज सिन्हा ने गाजीपुर और पूर्वांचल के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और जनता उनके योगदान को भली-भांति जानती है। पत्रकार वार्ता में दयाशंकर यादव, पंकज कुमार राय, अविनाश सिंह, सोनू, राजन प्रजापति और गर्वजीत सिंह समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें