फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू में तीन दिन होगी शिवकथा, प्रोफेसर ओमशंकर ने जताई आपत्ति

Wed, 19 Aug 2026 12:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू में शिवकथा को लेकर हृदय रोग विभाग के प्रो. ओमशंकर ने आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखकर विरोध जताया। 
Register For Event
विज्ञापन
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू में मेडिकल छात्रों की ओर से 19 से 21 अगस्त तक आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। इसके तहत श्रीरामचरित मानस पर आधारित शिवकथा भी होगी। आईएमएस के केएन उडुप्पा सभागार में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


उधर, हृदय रोग विभाग के प्रो. ओमशंकर ने आईएमएस में इस तरह के आयोजन पर आपत्ति जताई है। प्रो. ओमशंकर ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखकर विरोध जताया। लिखा है कि किसी व्यक्ति या विद्यार्थियों के समूह की धार्मिक आस्था पर प्रश्न उठाना न तो उचित है और न ही संविधान की भावना के अनुरूप है। हर विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी को अपनी धार्मिक आस्था रखने, पूजा करने और धार्मिक गतिविधियों में स्वेच्छा से भाग लेने का अधिकार है। 

इस बारे में पूछे जाने पर प्रो. ओमशंकर का कहना है कि असली सवाल शिवकथा या हिंदू धर्म का नहीं, बल्कि एक सार्वजनिक, केंद्रीय और राज्य-वित्तपोषित शिक्षण और चिकित्सा संस्थान के परिसर, संसाधनों और संस्थागत पहचान के उपयोग का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें