फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में 29 मिमी हुई बारिश: ज्ञानपुर में उमस भरी गर्मी से राहत, रविवार की शाम से ही बदला मौसम; ऑरेंज अलर्ट

Mon, 17 Aug 2026 10:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: ज्ञानपुर में रविवार शाम से बदले मौसम के बाद 24 घंटे में 29 मिमी बारिश दर्ज की गई। रातभर हुई रिमझिम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
Register For Event
विज्ञापन
बारिश के बाद जलभराव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Weather Alert: ज्ञानपुर जिले में करीब एक सप्ताह बाद मौसम का मिजाज बदला है। सावन के तीसरे सोमवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में करीब 29 एमएम (मिलीमीटर) बरसात हुई। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में हुई बारिश के बाद दुश्वारियां भी देखी गई। खासकर ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने आगे अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


जिले में बीते एक सप्ताह से लगातार उमस का असर बना हुआ था। बीच-बीच में बारिश तो हो रही थी, लेकिन मौसम का मिजाज ऐसा था कि बारिश के बाद भी उमस से लोग बेहाल थे। इस बीच तेज धूप का देखने को मिल रही थी, लेकिन रविवार की शाम से अचानक मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में काले बादल छाने लगे। जिससे शाम के समय झमाझम बारिश हुई।

मौसम विभाग की ओर से भी 24 घंटे ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के बीच मुख्य रूप से स्थानीय हवाओं की दिशा बदलने, वायुमंडल में नमी की मात्रा बढ़ने और बादलों की आवाजाही के कारण हुआ है। रविवार की शाम से ही रिमझिम बारिश का असर तेज हुआ और रातभर रुक-रुक बारिश होती रही। सोमवार की सुबह से ही रिमझिम बारिश होती रही। जिससे शिवभक्तों ने भी आनंद उठाया। झमाझम बारिश से जहां मौसम सुहाना हुआ और उमस से राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ तापमान में भी गिरावट देखी गई।

विज्ञापन

तापमान में पांच डिग्री की गिरावट
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को बदले मौसम के बीच अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट हुई। रविवार को अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। बताया कि 24 घंटे में 29 एमएम बारिश हुई है। आगे भी अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों की पगडंडियों पर कीचड़
बारिश के बाद मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई। खासकर ग्रामीण इलाकों में सबसे अधिक परेशानी देखी गई। अभोली, दुर्गागंज, वहिदानगर, ऊंज, जंगीगंज, कौलापुर, औराई, बाबूसराय, सर्रोई, चौरी समेत अन्य इलाकों की सड़कें जलभराव और कीचड़ से पट गई। जिससे आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। कई इलाकों में तो लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल रहा। त्योहारी दिन होने के कारण महिलाओं को अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें