बाबा के भक्तों के बीच वितरित किया फलहारी
ज्ञानपुर हरिहरनाथ मंदिर पर सावन के पावन महीने में प्रत्येक सोमवार शिव भक्तों की सेवा एवं सत्कार के उद्देश्य से जय बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से फलाहारी प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने शिव भक्तों के बीच श्रद्धापूर्वक फलाहारी प्रसाद का वितरण किया। कहा कि भक्ति, सेवा और समर्पण की इसी भावना के साथ सावन के प्रत्येक सोमवार को यह सेवा कार्य जारी रहेगा। मौके ज्ञानपुर चैयरमेन घनश्याम दास गुप्ता, विपिन, विशाल सिंह, राकेश, रमेश भंडारी, बच्चा पेंटर, राजेश, ब्रह्मा मोदनवाल आदि रहे।
घर-घर पूजे गए नागदेवता, भक्तों ने दूध लावा का लगाया भोग
जिले में नागपंचमी का पर्व आस्था और विश्वास के साथ परंपरागत से नाग पंचमी का पर्व लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मना। सावन के सोमवार का अद्भुत संयोग होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किए। श्रद्धालुओं ने सुबह ही स्नान ध्यान करके नागदेव को दुध, लावा चढ़ाया। घर पर नाग देव की फोटो लगाकर पूजा किया गया। बाबा बड़े शिव मंदिर पर नाग पंचमी के मौके पर भंडारा आयोजित किया गया। संतजनों ने भोग लगाकर भंडारा का शुभारंभ किया। देर रात तक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रद्धालुओं ने रूद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद
सावन के सोमवार के अवसर पर मंदिरों पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने परिवार के साथ रूद्राभिषेक किया। गोपीगंज के बाबा बड़े शिव धाम में आचार्य शरद पांडेय ने विधिवत रूद्राभिषेक का अनुष्ठान कराया। बताया कि नागपंचमी और सावन के सोमवार का एक ही दिन पड़ना भगवान शिव और नाग देवता की कृपा पाने का एक अत्यंत दुर्लभ और महापुण्यकारी संयोग माना जाता है।
जिले भर के मंदिरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहे। पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी तैनात रहे। वहीं हाईवे के हर एक प्वाइंट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। खासकर ऊंज व बाबूसराय सीमा के पास विशेष चौकसी रही। जिससे कि हाईवे से गुजरने वाले कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक।