फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में ऑनलाइन पढ़ाई की खुलेगी राह: डिस्टेंस लर्निंग कोर्स की होगी शुरुआत, सेंटर भी खुलेगा; फीस जान लें

Fri, 18 Sep 2026 11:30 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में डिस्टेंस लर्निंग कोर्स की शुरुआत होगी। इसका एक सेंटर भी परिसर में स्थापित किया जाएगा। एकेडमिक काउंसिल की बैठक में 199 पेज के 12 एजेंडे पर मंथन होगा।  
Register For Event
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में शुक्रवार को डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कोर्स शुरू करने पर फैसला होगा। इसका एक सेंटर भी परिसर में स्थापित किया जाएगा। महामना हॉल में दोपहर तीन बजे से होने वाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में 199 पेज के 12 एजेंडे पर मंथन होगा।      

विज्ञापन


एकेडमिक काउंसिल की बैठक में ईराक से आए दो पीएचडी छात्रों के प्रवेश के लिए योग्यता की जांच, बीएचयू में ओपन, डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कोर्स शुरू करने का मुख्य प्रस्ताव है। इसमें पूर्णकालिक और अंशकालिक पीएचडी छात्रों को तीन साल के बाद अगले दो साल तक हॉस्टल में ठहरने की अवधि बढ़ाए जाने पर भी चर्चा होगी। 

वसंता कन्या महाविद्यालय में लिंग्विस्टिक से बीए कोर्स के संचालन के लिए व्यावहारिकता की जांच होगी। इसके लिए गठित निरीक्षण समिति की रिपोर्ट पर चर्चा होगी। वेटरनरी साइंस में इमर्जेंट फैकल्टी मीटिंग, विज्ञान संकाय की बैठक के परामर्श और पिछली तीन एकेडमिक काउंसिल के 50 से ज्यादा फैसलों पर मुहर लगेगी। आर्य महिला पीजी कॉलेज में भूगोल के मेजर विषय की व्यावहारिकता जांची जाएगी। 

विज्ञापन

शुरू होगी सात नई स्कॉलरशिप
बैठक में सात नई स्कॉलरशिप पर आधिकारिक मुहर लगाई जाएगी। इसमें बायोटेक में अशोक कुमार, फिजिक्स में शंभू कुमार व कपिल देव शर्मा मेमोरियल, कंप्यूटर साइंस में एमएआरजी, बायो केमिस्ट्री में मंगला प्रसाद उपाध्याय और मैनेजमेंट स्टडीज में विष्णु प्रसाद दामयंती गिरी व गुरचेन कौर स्कॉलरशिप शुरू की जाएगी। 

इसके अलावा सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पूर्णकालिक डिग्री की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एसओपी जारी की जाएगी। लाइफ साइंस से एमएससी करने के लिए एड हॉक बोर्ड ऑफ स्टडीज को अनुमति मिलेगी। एलएलबी पेड सीट की फीस में बदलाव का प्रस्ताव है। डेंटल साइंस और मैनेजमेंट स्टडीज में बाहरी एक्सपर्ट को नियुक्त किया जाएगा। राजीव गांधी साउथ कैंपस में वोकेशनल स्टडी और स्किल डेवलपमेंट विभाग की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

डिस्टेंस लर्निंग में 25 हजार होगी रजिस्ट्रेशन फीस
बीएचयू में सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन भी स्थापित किया जाएगा। डिस्टेंस लर्निंग की रजिस्ट्रेशन फीस 25 हजार रुपये, प्रोग्राम फीस 10 हजार रुपये और ऑनलाइन कार्यक्रम की 15 हजार रुपये प्रस्तावित है। ईराक के अयात धुमद नज्म और अमीर सालिह ने अंग्रेजी में पीएचडी के लिए दाखिला लिया है। छात्रावास और सुपरवाइजर आदि को लेकर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें