सीए विष्णु अग्रवाल के घर पहुंची जांच टीम
- फोटो : अमर उजाला
कफ सिरप मामले की जांच कर रही टीम वाराणसी के चार्टड एकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल के घर शुक्रवार को पहुंची। नशीले कफ सिरप के कांड के सरगना शुभम जायसवाल के धंधे में अहम भूमिका सामने आने के बाद जांच टीम सक्रिय हुई और विष्णु अग्रवाल के घर छानबीन करने पहुंची।
कोडिन-बेस्ड कफ सिरप की तस्करी के मामले में सीए विष्णु कुमार अग्रवाल के एडवोकेट विवेक शंकर तिवारी ने कहा कि जब भोला प्रसाद को गिरफ्तार किया गया, तो उसने एसआईटी को बताया कि उसकी फर्म के अकाउंट्स सीएम विष्णु अग्रवाल संभालते थे। एसआईटी टीम उन अकाउंट्स में हुए फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के बारे में पूछताछ करने के लिए सोनभद्र से आई थी।
उनसे फर्मों से जुड़े कोई भी डॉक्यूमेंट्री सबूत देने के लिए कहा गया है। इसमें उनका कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कोई अपराध किया है या नहीं, यह जांच का मामला है। लेकिन एक प्रोफेशनल के तौर पर, उन्होंने अपने काम कानूनी तरीके से किए हैं।
बता दें कि कफ सिरप की तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद ने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में कई खुलासे किए। इसी क्रम में भोला प्रसाद ने बताया कि शुभम के धंधे का पूरा हिसाब सीए विष्णु अग्रवाल ही रखता था। ऐसे में पुलिस अब सक्रिय हो गई है। विष्णु के संपर्क में कौन-कौन थे और तस्करी में अन्य भागीदारी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सोनभद्र पुलिस के साथ ही एसटीएफ, एसआईटी वाराणसी सहित अन्य जिलों की टीमें पूछताछ में जुटी हुई हैं।