फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in BHU: बीएचयू की साइबर लाइब्रेरी में लगी आग, 400 छात्र कर रहे थे पढ़ाई; धुएं का गुबार देखते ही भागे

Fri, 05 Dec 2025 10:40 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के साइबर लाइब्रेरी में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। इस दौरान लाइब्रेरी से निकल रहे धुएं को देख लोगों में अफरातफरी मच गई। 
Register For Event
विज्ञापन
बीएचयू के सेंट्रल लाइब्रेरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू की साइबर लाइब्रेरी के यूपीएस कक्ष में शुक्रवार सुबह आठ बजे के आसपास आग लग गई। इस समय यहां 400 छात्र और छात्रा कंप्यूटर पर अध्ययन कर रहे थे। जैसे धुएं का गुबार दिखा तो छात्र सीढि़यों की ओर से भागे। बिजली निगम के कंट्रोल रूम में फोन न लगने से पावर देर से कटा।
विज्ञापन


इस दौरान में आग में गर्म हुईं बैटरी जोर के धमाके के साथ फटती रहीं। कक्ष में रखे इलेक्ट्रिक सामान और फर्नीचर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां 45 मिनट बाद पहुंची और 30 मिनट में आगे पर काबू पाया जा सका।

जांच में सामने आई ये बात
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लाइब्रेरी के यूपीएस और बैटरियों में शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लगी। बाकी जांच पूरी होने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। हालांकि कोई भी छात्र हताहत नहीं हुआ लेकिन साइबर लाइब्रेरी सहित पूरा सर्वर भी बंद कर दिया गया। बिजली के की ओर से क्लियरेंस मिलने के बाद ही साइबर लाइब्रेरी खोली जाएगी।
विज्ञापन


आग से बचकर निकले कई छात्रों ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली काटने के लिए कहा गया तो जवाब मिला कि अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। छात्राें ने कहा कि लाइब्रेरी की एंट्री और एग्जिट पॉइंट दोनों एक ही थे। इसलिए छात्रों को भागने में काफी दिक्कत आई। वहीं आग से बचने के लिए अत्याधुनिक उपकरण नहीं लगे हैं। छात्रों ने मांग रखी कि 50 हजार लोगों के कैंपस में अपनी फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां होनी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें