फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड बारिश के बाद अब बंपर धान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। समय से पहले मानसून आने का लाभ धान उत्पादक किसानों को मिल सकता है। जून से अगस्त तक रिकार्ड बारिश हुई। कई-कई दिन तक लगातार रुक-रुककर हुई बारिश से धान उत्पादकों के चेहरे खिल उठे हैं। कृषि के जानकर रिकार्ड बारिश के बाद धान का उत्पादन बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। वहीं खरीफ की अन्य फसलों के लिए यह पानी नुकसानदेय होने की आशंका जताई है। खेत-खलिहान पानी से लबालब होने से मक्का, उड़द-मूंग और मूंगफली की उपज घटने की आशंका है।
विज्ञापन

झमाझम बारिश होने का फायदा धान उत्पादकों को सबसे ज्यादा हुआ है। कृषि विभाग से मिले आंकड़ों की मानें तो इस बार 100116 हेक्टेअर में धान की बेड़ लगाई गई है। 205.541 मैट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। जून से लेकर सितंबर और फिर अक्टूबर के पहले सप्ताह में झूमकर बादल बरसे। अच्छी बारिश होने से अब धान की पैदावार बढ़ने और अन्य फसलों के घटने का अनुमान लगाया जा रहा है। वर्ष 2011 में जहां अगस्त माह में 184 एमएम और सितंबर माह में 85.5 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। वहीं वर्ष 2012 में अगस्त में 197 और सितंबर माह 246.75 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस साल अगस्त में 204 और सितंबर में लगभग 300 एमएम बारिश हो चुकी है। ऐसे में ठीकठाक बारिश होने से अब धान का उत्पादन अच्छा होने की संभावना है। इधर पिछले तीन दिनों में लगातार हुई रुक-रुक कर बारिश से खेत लबालब हो गए हैं। धान के खेतों में भरपूर पानी भर गया है। जानकारों की मानें तो अन्य फसलों को इस बारिश से नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि पानी भर जाने से अन्य फसलों के सड़ने का खतरा मंडरा रहा है।
इनसेट
जून माह में रिकार्ड 294.3 मिलीमीटर पानी बरसा। इसी प्रकार जुलाई में 216.2 एमएम और अगस्त में 204.05 एमएम, सितंबर में यह आंकड़ा 300 एमएम को पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले तीन सालों में जिले में हुआ धान का उत्पादन
वर्ष क्षेत्रफल उत्पादन
2010 81000 हे. 17.06 एमटी
2011 96881 हे. 173.70 एमटी
2012 98269 हे. 19.62 एमटी
इस साल का प्रस्तावित लक्ष्य
2013 100116 हे. 205.54 एमटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें