फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बनेगा उत्सव भवन, बजेगी शहनाई

Fri, 14 Nov 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की एक ग्राम पंचायत में 1.17 करोड़ की लागत से उत्सव भवन बनाया जाएगा। जिसमें ग्रामीण शादी-विवाह समेत अन्य आयोजन कर सकेंगे। पंचायतीराज निदेशालय के निर्देश पर विभाग ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। जिला पंचायतराज अधिकारी ने डीएम के माध्यम से पत्र भेजकर उपजिलाधिकारियों से निशुल्क जमीन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल परिसरों में कार्यक्रम आयोजन की पाबंदी के बाद पंचायतीराज निदेशालय ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उत्सव भवन बनाने की तैयारी में जुटा है। निदेशालय ने पहली बार एक उत्सव भवन बनाने के लिए निशुल्क जमीन की मांग की है।
जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि डीएम कुमार हर्ष के माध्यम से उपजिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। निशुल्क जमीन मिलने पर एक ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा। निदेशालय से धनराशि आवंटित होगी। उत्सव भवन में आयोजन संबंधी सभी सुविधाएं रहेंगी। शादी-विवाह व अन्य सांस्कृतिक आयोजनों के लिए लॉन भी रहेगा। संबंधित ग्राम पंचायत की देखरेख में उत्सव भवन के संचालन की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें