फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Scout-Guide leaders learn leadership skills

Sultanpur News: स्काउट-गाइड लीडरों ने सीखे नेतृत्व के गुर

Sat, 22 Aug 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Scout-Guide leaders learn leadership skills
 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती
सुल्तानपुर। विद्यालयों में स्काउटिंग-गाइडिंग को धार देने के लिए राणा प्रताप पीजी कॉलेज में स्काउट-गाइड लीडरों की सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण पाठशाला चल रही है। इसमें जिले के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों से चयनित करीब 100 कब-बुलबुल लीडर, स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण का समापन 24 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से आयोजित बेसिक और एडवांस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी नहीं दी जा रही, बल्कि गतिविधियों का व्यावहारिक अभ्यास कराया जा रहा है। मीडिया प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य लीडरों को इस तरह दक्ष बनाना है कि वे अपने-अपने विद्यालयों में स्काउटिंग-गाइडिंग की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें। गाइड कैप्टन बेसिक का प्रशिक्षण नौशाद अली सिद्दीकी के नेतृत्व में, स्काउट मास्टर का प्रशिक्षण धर्मेंद्र प्रताप सिंह और कब लीडर का प्रशिक्षण अभिषेक कुमार के नेतृत्व में चल रहा है। सहायक प्रशिक्षक राजेंद्र कुमार, संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. वीना सिंह और गौरव सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


उत्कृष्ट स्काउट-गाइड हुए सम्मानित
कलान। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण का समापन हुआ। शिविर में स्काउट-गाइड गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोजन निरीक्षण कराया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट-गाइड विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट-गाइड नौशाद अली सिद्दीकी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला संगठन आयुक्त गौरव सिंह और कांशीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बरामदपुर के स्काउट प्रभारी हितेश सिंह मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह समेत शिक्षकों ने अतिथियों का गुलदस्ते, बिल्ले, स्कार्फ और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed