फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के उपाए

Wed, 01 Oct 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
फुरसतगंज कस्बे में मिशन श​क्ति अ​भियान के तहत महिलाओं को जागरूक करतीं आरक्षी। स्त्रोत : मी​डिया
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को संग्रामपुर, मुसाफिरखाना और जामों में छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने चौपाल लगाकर छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय और हेल्पलाइन नंबर बताए।
विज्ञापन



क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने कलावती बालिका इंटर कॉलेज अमेठी में नारी सुरक्षा पर चर्चा की। वहीं प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने मुसाफिरखाना के मंगलम इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े सुझाव दिए।


महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह और उनकी टीम ने संग्रामपुर में चौपाल लगाकर छात्राओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा व महिला सुरक्षा केंद्र की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव और महिला सशक्तीकरण योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें