फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निबंध में शनि और सौरभ अव्वल

Wed, 01 Oct 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिलोई के कंपोजिट विद्यालय भेलाईकला में मंगलवार को नरेंद्र सिंह जनसेवा समिति के तत्वावधान में विजयदशमी के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्राथमिक और जूनियर स्तर के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



जूनियर स्तर की प्रतियोगिता में शनि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अहम द्वितीय और पायल तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं प्राथमिक स्तर पर सौरभ ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंकुर द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक धीरेंद्र प्रताप सिंह और समिति की अध्यक्ष रंजू सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं अमृता जायसवाल, अमिता जायसवाल, रजिया बानो, शशि कुमारी सिंह, पल्लवी श्रीवास्तव और सुचित्रा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें