फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शटल एक्सप्रेस से बैग और लैपटॉप चोरी

Sun, 26 Oct 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ट्रेन में सफर करते समय निहालगढ़ (महाराजा बिजली पासी) रेलवे स्टेशन पर 24 सितंबर को कादीपुर के पाकड़पुर निवासी अभिषेक सिंह के चोरी हुए सामान का मामला में चारबाग से सुल्तानपुर जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

अभिषेक का आरोप है कि स्टेशन पर पानी पीने के बाद जैसे ही वह कोच में चढ़े तो उनका सामान नहीं मिला। बैग में लैपटॉप व मोबाइल चार्जर रखा था, जो चोरी हो गया। लखनऊ पहुंचकर उन्होंने जीआरपी में शिकायत की थी। सीओ जीआरपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर चारबाग जीआरपी थाने से चोरी का मामला सुल्तानपुर जीआरपी को ट्रांसफर किया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें