फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शराब बनाने की सामग्री लेकर बिहार जा रहे तीन अंतरराज्यीय तस्कर दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने काम में शराब बनाने की सामग्री लेकर बिहार जा रहे तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों पंजाब-हरियाणा के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पिछले माह पुलिस ने ट्रेलर में शराब बनाने की सामग्री पकड़ी थी। इस कार्रवाई के बाद तस्करों ने तरीका बदलकर कार का उपयोग शुरू किया है। एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी रणधीर मिश्रा की अगुवाई में चुर्क चौकी इंचार्ज धर्मनारायण भार्गव और लोढ़ी चौकी इंचार्ज उमाशंकर यादव की मौजूदगी वाली टीमें सुरागसी में जुटी हुई थीं। ली सूचना पर टीम जैसे ही सहिजन खुर्द के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से चुर्क के लिए गए रास्ते पर पहुंची देशी शराब ठेका के सामने पुलिया से सटकर एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। तलाशी में पता चला कि गेयर के पास इंपीरियर ब्लू और रायल स्टेज कंपनी के लोगो वाली शराब की बोतल के ढक्कन पड़े हुए हैं। डिकी में 50 लीटर के जरिकेन में शराब निर्माण के लिए प्रयुक्त होने वाले स्पिरिट मिश्रित शराब भरी थी। यह देख कार सवार चरखी दादरी (हरियाणा) जिले के सदर थाना क्षेत्र के पेंतावास कला निवासी रामकुमार सिंह, हंसावास खुर्द निवासी विनोद और मोहाली (पंजाब) जिले के मवाना थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी सोनू हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि उन्हें शराब लेकर बिहार जाना था। वह हाईवे से हटकर कुछ देर के लिए आराम कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह स्प्रिट मिश्रित द्रव (शराब) व ढक्कन का इस्तेमाल इसमें केमिकल मिलाकर शराब बनाने और उसकी पैकिंग-लेवलिंग करते हुए उसे बिहार-झारखंड में बेच देते हैं। दादरी हरियाणा के दो व्यक्तियों को इसका मास्टरमाइंड बताया गया। बताया कि उन्हीं लोगों ने इसकी व्यवस्था कराई थी। उन्हें बताई गई जगह पर इसकी आपूर्ति देनी थी। मिलने वाले लाभ को आपस में लागत एवं मेहनताना के अनुसार बांट लेना था। बरामद ढक्कनों के संबंध में आरोपियों ने बताया था कि इसे नमूना के लिए रखा गया है। इसी के आधार पर कांच की शीशी बनवाकर उसमें शराब भरते हुए उसकी पैकिंग-लेवलिंग की जाती है। आरोपियों ने यह भी जानकारी दी कि पिछले माह हरियाणा निवासी उनके साथी हरिओम पंवार, दिनेश पंवार पकड़े गए थे। बता दें कि पिछले माह छह जुलाई को ट्रेलर से बड़ी मात्रा से शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई थी। आरोपियों ने बताया था कि सामग्री को झारखंड ले जाकर शराब बनाते हुए पैकिंग-लेवलिंग की जाती है। वहां से उसे बिहार भेज दिया जाता है। डिजिटल लॉकर में रखे जाने वाला एसेंस की बरामदगी पुलिस को चौंका देने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें