फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रदेशस्तरीय तीरंदाजी में मिर्जापुर की बादशाहत, ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज तियरा वि​शिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक राज्य स्तरीय ​तीरंदाजी प्रतियोगिता म
विज्ञापन
सोनभद्र। 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता का बुधवार की शाम संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भव्य समापन किया गया। मौसम की चुनौती के बाद भी तीरंदाजों का बेहतर प्रदर्शन निर्णायकों को प्रभावित करने वाला रहा। ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर सबसे अधिक 60 अंक हासिल कर मिर्जापुर मंडल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं मेरठ मंडल ने द्वितीय और सहारनपुर मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। दूसरे, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को भी पुरस्कार दिए गए। व्यक्तिगत प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित करने वाले तीरंदाजों को भी मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन

इंडियन राउंड के बालक वर्ग में मेरठ ने पहला, मिर्जापुर ने दूसरा और सहारनपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में मिर्जापुर की टीम पहले, मेरठ की टीम दूसरे और कस्तूरबा बालिका विद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। रिकर्व राउंड के बालक वर्ग में मिर्जापुर पहले, वाराणसी दूसरे, सहारनपुर तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में मिर्जापुर पहले, आगरा दूसरे और कस्तूरबा ने तीसरा स्थान पाने में कामयाबी पाई। कंपाउंड मुकाबले के बालक वर्ग में आगरा की टीम ने प्रथम, सहारनपुर की टीम द्वितीय, बालिका वर्ग में आगरा की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता में 12 मंडलों की बालक-बालिका वर्ग की टीमों के अलावा कस्तूरबा बालिका विद्यालय की टीम ने भाग लिया था।
मुख्य अतिथि जागृति अवस्थी ने कहा कि कहा कि किसी भी खेल के लिए खेल भावना प्रमुख स्थान रखती है। इस प्रतियोगिता में विपरीत मौसम में भी जिस तरह की प्रतिभा तीरंदाजों ने दिखाई है, वह सराहनीय है। खिलाड़ियों से कहा कि जो टीमें पीछे रह गई हैं, वह इसे असफलता के रूप में न लें बल्कि एक अवसर के रूप में लेते हुए आगे चलकर और भी बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी करें। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआईओएस जयराम सिंह, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, आयोजक प्रधानाचार्य फादर आनंद कुमार जॉन, मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और आगे और भी अच्छा प्रदर्शन करने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें