फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रिमझिम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम

Thu, 09 Jul 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बारिश में छाता लगाकर जाती युवतियां - संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। रिमझिम बारिश और दिनभर बदली ने बृहस्पतिवार को उमस व गर्मी से राहत दी। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 30 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। 24 घंटे में 71 मिलीमीटर बारिश हुई है। बादलों के बीच पुरवा हवा चलने से मौसम दिनभर खुशनुमा बना रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में फुहारें पड़ने तो कहीं बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बुधवार शाम से बदल गया था। रात में कई इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच रिमझिम फुहारें गिरीं। बृहस्पतिवार दिन में भी कई बार रुक-रुककर बारिश हुई। करीब 10 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलती रही। इससे बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। हांलाकि, न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। इससे दिनभर मौसम सुहाना बना रहा।
खेती-किसानी हुई तेज
धान रोपाई का समय चल रहा है। अब तक बारिश न होने व तेज धूप से धान की रोपाई सुस्त थी। किसान विजय ने बताया कि मौसम अनुकूल होने पर धान की रोपाई तेज कर दी है। किसान राकेश ने बताया कि गन्ने की फसल को सिंचाई की जरूरत थी। बारिश से फसल को संजीवनी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें